रुडकी, फरवरी 7 -- शेरपुर खेलमऊ गांव में रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की मां ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। शेरपुर खेलमऊ निवासी शांति देवी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव का ही अभिषेक उसके पुत्र अनुज से किसी बात को लेकर रंजिश रखता है। गुरुवार को उसका पुत्र घर पर ही मकान की छत से सीढ़ी से नीचे उतर रहा था। उसी समय अभिषेक ने उस पर धारदार हथियार पाठल से जान से मारने की नियत से हमला कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...