गोरखपुर, नवम्बर 27 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने अपने ही गांव के युवक पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाते हुए गुरुवार को मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह दो बहनें हैं और उसके पिता व भाई मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। करीब दस दिन पहले गांव का ही युवक गोली पुत्र साधू यादव उनके घर आया और उससे गलत हरकत करते हुए हाथ पकड़कर खींचने लगा। शोर मचाने पर बड़ी बहन आई तो आरोपी उसे पीटकर फरार हो गया। पीड़िता के अनुसार, 16 नवंबर को गोली यादव फिर उसके घर पहुंचा और उसे पकड़कर खींचने लगा। शोर मचाने पर बड़ी बहन दोबारा पहुंची तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए कुदाल उठाई और मारने के लिए पीछे दौड़ा, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिला...