बदायूं, जनवरी 16 -- दहगवां। युवक पर चाकू और छुरी से हमला करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से घटना में इस्तेमाल चाकू, छुरी और बाइक बरामद की गई है। दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। घायल युवक का इलाज अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। थाना क्षेत्र के पंचायत दहगवां वार्ड नंबर छह में मंगलवार 13 जनवरी को हंसनैन को पुरानी कहासुनी को लेकर चार लोगों ने घर पर चाकू और छुरी से जानलेवा हमला किया था। हंसनैन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें पहले सीएससी में भर्ती कराया गया, फिर जिला अस्पताल भेजा गया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हंसनैन के परिवार की तहरीर पर मोहसिन, समीर, मोहम्मद मियां नगर पंचायत दहगवां वार्ड नंबर छह और फारु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.