मिर्जापुर, दिसम्बर 29 -- मिर्जापुर। युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी दूसरे दिन भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं जख्मी युवक वाराणसी में उपचार कराने के बाद घर लौट आया है। रविवार को उसके घर पहुंचे नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने स्वास्थ्य की जानकारी ली। आश्वासन दिए कि पुलिस जल्द से जल्द से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेगी। शहर कोतवाली क्षेत्र के तरकापुर मोहल्ला निवासी 23 वर्षीय मनीष गौड़ पुत्र मनोज गौड़े शनिवार की रात डीजे कालोनी के नुक्कड़ पर अलाव ताप रहे थे। उसी दौरान विपक्षी तरकापुर निवासी वारिस वहां पहुंचा। पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने लगा। विवाद के दौरान उसने मनीष पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह जख्मी हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.