गुड़गांव, फरवरी 4 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददता। गांव बोहड़ाकलां में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया। ढाणी चित्रसेन निवासी रोहित और उसके दोस्त यश पर करीब 15-20 लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें रोहित को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में बिलासपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया है। बीएमआर फास्ट फूड जॉइंट पर घेरा शिकायतकर्ता रोहित के अनुसार यह विवाद उसके चाचा सतीश चंद्र की गाड़ी के साथ हुए एक पुराने एक्सीडेंट से जुड़ा है, जिसकी रंजिश आरोपी पक्ष मन में रखे हुए था। 1एक फरवरी की शाम करीब 6:50 बजे जब रोहित और उसका दोस्त यश चैनपुरा मोड़ स्थित एक दुकान पर खड़े थे, तभी आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। गर्दन और हाथ पर चाकू से वार देखते ही देखते वहां पर 15 से 20 अन्य लोग लाठ...