गाज़ियाबाद, नवम्बर 9 -- ट्रांस हिंडन, संवाददता। लिंक रोड थाना क्षेत्र से एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया। आरोप दूसरे समुदाय के युवक पर लगा है। पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर आरोपी और उसके मौसा-मौसी के खिलाफ किशोरी के अपहरण का केस दर्ज किया है। साहिबाबाद गांव में किराए पर रहने वाले पीड़ित पिता के अनुसार उनकी 13 वर्षीय बेटी निजी स्कूल में पढ़ रही है। जिस मकान में पीड़ित परिवार रहता है, उसी में जलालुद्दीन भी पत्नी नगमा के साथ रहता है। दोनों आरोपी सलमान के मौसा-मौसी हैं। सलमान कई साल से अपनी मौसी के यहां पर आ रहा है। यहां पर रहने के दौरान वह उनकी बेटी की रेकी करता था। जब उनकी बेटी स्कूल जाती थी, तब भी वह पीछा करता था। आठ नवंबर को आरोपी सलमान उनकी बेटी का अपहरण कर ले गया। इसमें आरोपी के मौसा-मौसी ने पूरा सहयोग किया है। जब आरोपी के मौसा-मौसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.