जौनपुर, दिसम्बर 12 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पंवारा थाना क्षेत्र के ग्राम खाखोपुर में एक युवक पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमले कर दिया। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज की है। खाखोपुर निवासी सुधीर पुत्र स्व. विहारी लाल आशा कार्यालय पुलिया के पास मौजूद थे। उसी दौरान गांव के ही कुछ व्यक्तियों भास्कर राव, पुष्पांजय उर्फ सुजीत, संतोष तथा सत्यप्रकाश पर आरोप है कि वे पहले से घात लगाकर लाठी-डंडों से लैस होकर आए और हमला कर दिए। पीड़ित के अनुसार हमलावरों ने उन्हें पीटा। सुधीर के चिल्लाने पर राहगीरों ने हस्तक्षेप कर उसकी जान बचाई। आरोप है कि हमले के दौरान भास्कर राव ने जान से मारने की धमकी भी दी। सुधीर ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। ...