फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 18 -- कायमगंज। क्षेत्र के गांव सिदौली निवासी वसीम पर आवारा कुत्तो ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया। उसके चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग उधर दौड़े और उसे कुत्तो से बचाया। घायल के परिजनों को सूचना दी परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी भर्ती कराया। जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...