मधुबनी, जनवरी 2 -- झंझारपुर। थाना क्षेत्र के महेशपुरा वार्ड तीन की एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता लक्ष्मी देवी ने अपने आवेदन में कहा है कि उक्त युवक लगातार अश्लील हरकत, गाली-गलौज, फोन पर आपत्तिजनक बातें करना और बच्चों को जान से मारने की धमकी देता है। आवेदन के अनुसार, आरोपित युवक पहले पीड़िता के घर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने आता था, लेकिन उसकी गतिविधियां संदिग्ध होने पर परिजनों ने उसे ट्यूशन पढ़ाने से मना कर दिया। इसके बाद से युवक कथित रूप से रंजिश रखकर पीड़िता औरउसके परिवार को परेशान करने लगा। महिला ने आरोप लगाया है कि युवक फोन पर गंदी-गंदी बातें कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग भी होने का दावा किया गया है। अब आरोपित युवक के भाई द्वारा भी प...