रुद्रपुर, फरवरी 7 -- रुद्रपुर, संवाददाता। एक राजकीय महाविद्यालय में लगातार अव्यवस्था फैलाने का एक बाहरी युवक पर आरोप लगा है। महाविद्यालय प्रशासन का आरोप है कि युवक कॉलेज का छात्र नहीं है, लेकिन बीते करीब एक वर्ष से बिना किसी अधिकृत अनुमति के कॉलेज परिसर में प्रवेश कर रहा है और शिक्षण व प्रशासनिक कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रहा है। कॉलेज प्रशासन का आरोप है कि युवक स्वयं को किसी अन्य विश्वविद्यालय का छात्र बताता है और छात्रों के नाम पर अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहता है। आरोप है कि उसे कई बार मौखिक और लिखित रूप से चेतावनी दी गई, लेकिन उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। कर्मचारियों से अभद्रता और मारपीट किए जाने की घटनाएं भी सामने आने का आरोप है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि उक्त घटनाओं की सूचना पूर्व में पुलिस चौकी को दी जा चुकी है। आरोप ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.