बिजनौर, जनवरी 31 -- गांव मौहम्मदपुर सादा में एक युवक ने घर में घुसकर वृद्धा को हमला कर मार डाला। जबकि पूर्व प्रधान की पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया। गांव निवासी कुलदीप सिंह ने बताया शुक्रवार शाम उनकी पत्नी रुक्मणी रसोई में काम कर रही थी। इस दौरान गांव का ही ऋषभ हवेली के मुख्य दरवाजे से होकर रसोई में पहुंच गया। जब रुक्मणी ने घर में घुसने की वजह पूछी तो ऋषभ ने रसोई में रखी करछी से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। चीखपुकार सुनकर बचाव को पहुंची ऊषा (80 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय गोपाल सिंह पर भी युवक ने हमला कर दिया। शोर शराबा सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद दोनों घायलों को मुरादाबाद के कॉसमॉस हॉस्पिटल में भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.