संतकबीरनगर, मार्च 31 -- बखिरा(संतकबीर नगर)। हिन्दुस्तान संवाद बखिरा थाना क्षेत्र स्थित बुंदीपार गांव में शनिवार की आधी रात एक युवक ने बड़े भाई की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद वह लाठी लेकर गांव में घूम रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसकी भाभी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुंदीपार गांव निवासी भगवानदास तिवारी का पुत्र विनायक उर्फ विनय तिवारी (35) का छोटा भाई कन्हैया उर्फ विक्रम (30) काफी मनबढ़ है। शनिवार की रात वह कहीं से घूमकर घर पहुंचा। विनय ने उसे देर से घर आने की बात को लेकर सवाल किया। उसने इस बात के लिए उसे काफी फटकार लगाई। भाई की डांट-फटकार से आहत कन्हैया वहां से चला गया। विनय ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भोजन किया और कमरे में सोने चला गया। आधी रात में कन्हैया ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.