संभल, जुलाई 30 -- थाना क्षेत्र के गांव खजरा निवासी हरपाल पुत्र बालकिशन ने गांव के ही गिरीश पुत्र सत्यराम पर गाली-गलौच कर डंडे से सिर पर हमला करने का आरोप लगाया है। मंगलवार रात लगभग 11 बजे जब वह अपने घर पर सो रहा था, तभी आरोपी ने आकर उसके सिर पर डंडा मार दिया। थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...