लखनऊ, अगस्त 7 -- लखनऊ, संवाददाता। ऐशबाग में नशे के आदी युवक ने गुरुवार को ससुराल में फंदे से लटक कर जान दे दी। बाराबंकी निवासी 35 वर्षीय कमलेश बाजार खाला क्षेत्र के ऐशबाग में झोपड़ पट्टी में पत्नी, बच्चों के साथ रहता था। पड़ोस में ही उसकी ससुराल थी। कमलेश मजदूरी कर परिवार चलाता था। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि कमलेश नशे का आदी था। उसने कई लोगों से कर्ज ले रखा था जिसके चलते वह काफी दिन से अवसाद में था। गुरुवार को उसकी पत्नी काम से चली गई। इस बीच वह पड़ोस में ही ससुराल पहुंच गया। उसके ससुर घर के बाहर बैठे थे और उसने अंदर जाकर फांसी लगा ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...