गिरडीह, फरवरी 25 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत ओपी घोड़थम्भा के जेरूवाडीह पंचायत में शनिवार दोपहर में एक युवक ने अपने ऊपर जानलेवा हमला करने और लूटपाट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित रोशन कुमार साव (17 वर्ष), ग्राम जेरुवाडीह निवासी ने आरोप लगाया है कि पुरानी दुश्मनी को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने गैंग बनाकर उसे रास्ते में रोककर मारपीट की और जान से मारने की कोशिश की। पीड़ित का आरोप है कि, वह 21 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे घोड़थम्भा बाजार से राशन और सब्जी खरीदकर मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान दयालपुर श्मशान रोड भींगोडीह के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसे रोक लिया और बाइक की चाबी निकाल ली। आरोप है कि बिट्टू कमार ने देशी कट्टा निकालकर उसके सिर पर सटा दिया और जान से मारने की धम...