प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 6 -- नवाबगंज थाना क्षेत्र के सैफू का पुरवा हिनाहू गांव निवासी लाला विश्वकर्मा शुक्रवार की रात अपने घर के बाहर बैठा अलाव ताप रहा था। आरोप है कि तभी एक युवक पहुंचा और उसके गले से सोने की चेन छीनकर भाग निकला। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ संतोष सिंह का कहना है कि मामले की जांच जा रही है, घटना संदिग्ध लग रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...