आगरा, जून 14 -- जगदीशपुरा के शांतिपुरम निवासी भारत सिंह (27) ने आठ जून की रात घर में फांसी लगा ली। परिजनों को भनक लग गई। युवक को फंदे से उतारा। निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 13 जून को देर रात युवक ने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के भाई सत्यवीर ने बताया कि भारत सिंह कपड़ों पर प्रेस का कार्य करता था। गाड़ी दिलाने को लेकर घर में कलेश कर रहा था। आठ जून को करीब 10 बजे घर आया। पहनने वाले अपने सारे कपड़ों में आग लगा दी। उसे समझाया। देर रात उसने फांसी लगा ली। समय से मालूम चल गया। फंदे से उतार कर उसे हॉस्पिटल ले गए। वह जिंदा था। इलाज के दौरान तेरह जून की देर रात उसने दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...