भागलपुर, जनवरी 12 -- पीरपैंती प्रखंड के सुदूरवर्ती दियारा इलाके में स्थित बाखरपुर के धनपाल टोला के एक बगीचे में रविवार दोपहर बाद एक आम के पेड़ से रस्सी से लटका एक युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर बाखरपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार और पीरपैंती थानाध्यक्ष नीरज कुमार मौके पर पहुंचे। शव की पहचान मानसिक रूप से विक्षिप्त 30 वर्षीय काबिल यादव पिता रामदयाल यादव, निवासी अठनिया टोला, बाखरपुर के रूप में हुई। परिजनों ने स्वयं फांसी लगाकर मौत होने की बात कही और पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद उसके पिता रामदयाल यादव और भाई अंग्रेज यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान अपने पुत्र/भाई के रूप में की। ...