उन्नाव, दिसम्बर 18 -- बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने एक युवक के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप लगाया है। आरोप है कि दुष्कर्म में सफल न होने पर युवक ने उसकी लात-घूंसों से पिटाई भी कर दी। पीड़िता ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। युवती ने पुलिस को सौंपी गई तहरीर में कहा गया है कि बुधवार शाम बरंबाबा पुरवा गांव निवासी उसके घर में घुस आया और उसे जबरन दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। पीड़िता ने किसी तरह शोहदे से अपने को छुड़ाया। तब उसने लात-घूंसों से युवती की पिटाई कर दी। इंस्पेक्टर अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.