सीतामढ़ी, जून 21 -- सोनबरसा। बसतपुर गांव के एक युवक ने मुंबई स्थित कमरे में गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान पुरन्दाहा रजवाड़ा पश्चिमी पंचायत के बसतपुर वार्ड नं 7 निवासी मिश्रीलाल राय के बड़े पुत्र अजय कुमार राय के रूप में की गई हैं। अजय दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। छोटा भाई व पिता भी मुंबई रहकर आजीविका के लिए कमाते हैं। दस दिन पहले ही उसके पिता घर आए थे। बीते रात इसके साथ काम करने वाले सभी मजदूर काम करने चले गए। दोपहर खाना खाने के समय रूम खोलने पर गमछा के सहारे झूलता पाया। जहां मजदूरों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही माता रीना देवी व पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं, मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। शव को बसतपुर के लिए भेजा गया है। मृतक को दो पुत्री व एक पुत्री हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान...