भभुआ, जनवरी 20 -- भभुआ। नगर थाना क्षेत्र के देनवा गांव के आदित्य कुमार ने मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ नगर थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि वह भभुआ में किराए पर रहकर पढ़ाई करता है। 18 जनवरी को अखलासपुर बस पड़ाव से उसे पकड़कर उसके गांव के अजीत कुमार, अभय कुमार व विपिन बिहारी सिंह अपने यहां ले जाकर बुरी तरह से मारपीट कर छोड़ दिए। पुलिस जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। हि.प्र.

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...