कौशाम्बी, अगस्त 27 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाने के फतेहपुर सहावपुर गांव निवासी रामसुमेर मजदूरी करता है। उसने बताया कि एक साल से उसका पत्नी और बेटे के साथ विवाद चल रहा है। बुधवार सुबह वह मजदूरी करने के लिये घर से निकल रहा था। इसी दौरान उसका बेटा आया और उसी विवाद को लेकर गाली गलौच करने लगा। विरोध करने पर उसने पिता की पिटाई कर दिया। पिटाई से रामसुमेर को काफी चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल ने थाने जाकर बेटे के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...