कौशाम्बी, मार्च 23 -- संदीपन घाट थाने के काजीपुर गांव की सोनी देवी पत्नी असमन पटेल ने बताया कि वह अपने पति के साथ किराये का मकान लेकर रसूलाबाद उर्फ कोइलहा गांव में रहती है। अचानक पति ने काजीपुर में जाकर रहने का फैसला कर लिया। रविवार की सुबह वह उसे छोड़ कर अकेले काजीपुर जाने लगा। कारण पूछने पर वह उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने डंडे से पत्नी की जमकर पिटाई कर दिया। पिटाई से उसको काफी चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल ने थाने जाकर आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.