उरई, जनवरी 6 -- उरई। उरई कोतवाली क्षेत्र के चौरसी में युवक ने मफलर से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घर के कमरे में उसका शव लटका मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल परिजन खुदकुशी की वजह नहीं बता पाए और पुलिस जांच कर रही है। उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चौरसी निवासी 26 वर्षीय देवेंद्र सिंह मजदूरी करता था। वह पिता से अलग घर के एक कमरे में रहता था और स्वयं खाना बनाकर खाता था। सोमवार रात वह घर आया तो कुछ देर घर के बाहर खड़ा रहा। इसके बाद कमरे में गया और मफलर का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रात 11 बजे पिता बाहर आया तो देखा देवेंद्र के कमरे का दरवाजा खुला है। इसके बाद उसने अंदर देखा तो वह फंदे पर लटका मिला। सूचना के बाद पहुंचे चौकी प्रभारी फैक्ट्री एरिया बृजेश सिंह ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.