उरई, फरवरी 4 -- कुठौंद। क्षेत्र के मिहौंना रोड पर रहने वाले 25 वर्षीय मजदूर ने मंगलवार रात शराब के नशे में घर में मफलर से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह घर वालों को जब जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कुठौंद के मिहौंना रोड पर 25 वर्षीय अजय दोहरे पुत्र जमुना प्रसाद दोहरे रहता था और दिल्ली की फैक्ट्री में काम करता था। 2018 में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद बेटियां हुंई। इसमें 6 साल की बड़ी बेटी आरोही गूंगी है और छोटी बेटी 3 साल की है। परिजनों के मुताबिक अजय शराब पीता था। मंगलवार रात शराब पी और पत्नी शालिनी दोनों बेटियों को लेकर सोने चली गई तभी अजय ने कमरे में बल्ली में मफलर का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। सुबह पत्नी ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो चीख पुकार मच गई। मोहल्ले वासियों ने पुलिस ...