झांसी, दिसम्बर 17 -- वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर यात्री बुजुर्ग से मारपीट का मामला सामने आया है। वायरल हो रहा विडियो इसकी पुष्टी कर रहा है। युवक ने बुजुर्ग यात्री को जमकर थप्पड़ों से पीट रहा है। । वीडियो में युवक बुजुर्ग को गालियां देते हुए थप्पड़ो से पीट रहा है। । जब बुजुर्ग उससे बचने के लिए वहां से जाने लगते है, तो युवक उनके पीछे आ जाता है। फिर वहां गालियां देते हुए मारने के लिए आगे बढ़ने लगता है। इस घटना की शिकायत अब एक यात्री ने रेलवे से की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है झांसी के प्लेटफॉर्म नबंर-1 पर वाराणसी जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस में सवार होने के लिए कई यात्री खड़े थे। यहीं खाली जगह देखकर दो बुजुर्ग अपने बैग लेकर वहां खड़े हो जाते हैं। इसी जगह से एक लाला टी-शर्ट पहने युवक आता है, जिसका बैग बुजुर्ग के बैग से टकरा जाने के...