बुलंदशहर, फरवरी 12 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने शराब के नशे में अपने बड़े भाई और मां पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में मां बेटे के सिर फूट गए और वह घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंचे गई। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है। संबंध में थाना प्रभारी रामकिशोर गौतम ने बताया कि पारिवारिक विवाद है। घायलों का मेडिकल कराया है। मामले की जांच कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...