बांदा, फरवरी 22 -- बांदा। नशे में युवक ने घर के पीछे बगीचे में पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तिंदवारी थाना क्षेत्र के अमली कौर गांव के मजरा दबेहा डेरा निवासी 30 वर्षीय दीपक पुत्र राजीव सिंह ने शनिवार की रात घर के पीछे बगीचे में पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह मां की नींद खुली तो देखा दीपक का शव पेड़ पर लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पिता ने बताया कि वह दो भाइयों में बड़ा था। पता नहीं वह कैसे नशे का आदी हो गया। रात को खाना खाकर कमरे में सो गया। पत्नी अल्पना भी सो गई । इसी बीच वह घर से निकल गया और उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...