बांदा, फरवरी 8 -- बांदा। जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव में नशे की हालत में एक युवक ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव निवासी 40 वर्षीय बागड़ उर्फ अवधेश ने नशे की हालत में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...