आदित्यपुर, दिसम्बर 12 -- युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या चांडिल, संवाददाता। चांडिल थाना क्षेत्र के कुम्हार बस्ती के रहने वाले बलराम कुम्हार (29) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार शाम करीब 06 बजे की है। मृतक बलराम कुम्हार चांडिल थाना में पदस्थापित चौकीदार जुरू कुम्हार का बेटा था। बलराम कुम्हार के घर में अक्सर लड़ाई-झगड़ा होते रहता था। जानकारी के मुताबिक फांसी पर लटके बलराम कुम्हार का रस्सी कुछ देर के बाद अपने से टूट गया था। उस समय बलराम की मात्र हल्की सांसे चल रही थी। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने बलराम कुम्हार को चांडिल सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी डिल्सन बिरुवा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शुक्रवार को स...