प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 1 -- वैशपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मानधाता थाना क्षेत्र के सराय सुजान रविवार सुबह एक युवक ने कमरे में साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी ने मायके में रहते हुए उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का और गुजारा भत्ता का केस किया है। सराय सुजान निवासी रामसुख गुप्ता के 25 वर्षीय पुत्र मिथुन की शादी एक साल पूर्व लीलापुर के कोड़रा मादूपुर निवासी गुंजन के साथ हुई थी। छह माह बाद पति से विवाद के बाद गुंजन अपने मायके जाकर रहने लगी। उसने पति मिथुन, ससुर रामसुख और सास केशा देवी के खिलाफ केस किया था। ग्रामीणों के अनुसार तीनों का कोर्ट से नोटिस आया था। इससे पूरा परिवार परेशान था। रविवार सुबह करीब 6 बजे मिथुन अपने कमरे के अन्दर छत के पंखे में साड़ी से फंदा लगाकर लटक गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.