रायबरेली, दिसम्बर 21 -- डीह,संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सांडी के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। क्षेत्र के पूरे बावर मजरे सादीपुर कोटवा गांव के रहने वाले 28 वर्षीय हरिकेश पुत्र शोभनाथ कोरी बीते शनिवार रात घर के दूसरी मंजिल पर बने कमरे में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक हरिकेश की मां सुशीला ने बताया कि लगभग छह माह से पत्नी शिव देवी अपने मायके चली गई थी। उसकी एक पांच की बेटी भी है। युवक की मौत के बाद उसकी मासूम बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.