एटा, फरवरी 23 -- एटा, युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में युवक का शव लटका मिला। शव को लटका देख पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। युवक शराब पीने का आदी था। घरवालों से जानकारी की जा रही है। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना सकरौली के गांव बाकलपुर निवासी आजाद (40) पुत्र अनवार खां ने शनिवार को कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में पहुंचे घरवालों ने शव फांसी के फंदे पर लटका देखा। शव लटका देख घरवालों में कोहराम मच गया। चीख की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग एकत्रित लो गए और उन्ही में से एक युवक ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जानकारी की। जानकारी में सामने आया है कि मृतक शराब पीने का आदी था और...