कानपुर, जनवरी 6 -- कानपुर देहात। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के कंचनमढ़ी गांव के एक युवक ने घरेलू विवाद के बाद मंगलवार सुबह घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। उसको फंदे से उतारने के बाद परिजन गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसको कानपुर रेफर कर दिया गया। कंचनमढ़ी भोगनीपुर निवासी 27 वर्षीय रिषी पुत्र राजेंद्र कुमार ने घर में हुए विवाद के बाद मंगलवार सुबह कमरे में जाकर फांसी लगा ली। उसको फंदे में लटका देखकर पत्नी शीतल ने शोर मचाया। उसके घर मे अफरा तफरी मच गई। उसके चाचा अनिल कुमार व परिजन भागकर मौके पर पहुंचे और उसको फंदे से उतारने के बाद गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉ. आराधना ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखकर कानपुर रेफर कर दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.