बदायूं, फरवरी 21 -- बदायूं, संवाददाता। युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ घर ले गए। मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के चिंत्रानगर का है। यहां रहने वाले युवक ने अपने मकान के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक मूल रूप से मूसाझाग थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी था और शहर में अपनी मां के साथ रह रहा था। चर्चा है कि उसके पिता, जो सेना में थे, उन्होंने भी करीब 15 वर्ष पूर्व जहर खाकर आत्महत्या की थी।

हिंदी हिन्द...