फरीदाबाद, जनवरी 31 -- फरीदाबाद। एनआईटी-पांच एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। फंदा लगाने से पहले युवक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाली थी। इससे पता चलताहै कि युवक किसी बात को लेकर आहत था। एनआईटी-पांच निवासी अंशुल खाना खाकर अपने कमरे में सो गया था। देर रात वह मोबाइल पर व्यस्त रहा था। उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट की थी। उसने अपनी स्टोरी में लिखा था कि पूरी जिंदगी हम इसी बात में गुजार देते हैं कि 'चार लोग क्या कहेंगे और अंत में चार लोग बस यही कहते हैं- राम-नाम सत्य है' । शनिवार सुबह जब वह 10 बजे तक वह सोकर नही उठा तो उसका भाई उसके कमरे में पहुंचे तो यह अंदर से बंद था। आवाज देने के बाद भी नहीं खुला तो परिजनों ने पुलिस बुला ली। पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो वह फंदे से लटका हुआथा। परिजनों ने बताया कि अंशुल एक कंपनी में नौकरी करत...