फिरोजाबाद, फरवरी 18 -- जनपद के खैरगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक ने घर के निकट पेड़ से फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। थाने के निकट निवासी 30 वर्षीय महेंद्र उर्फ कालिया अपने परिजनों के साथ रहता था। रविवार रात खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए। देर रात उसने घर के समीप पेड़ से फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। सुबह जब लोग उधर से गुजरे तो पेड़ से शव लटका देखकर भीड़ एकत्रित हो गई। जानकारी होने पर परिजन भी रोते बिलखते हुए पहुंच गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक छह भाईयों से सबसे छोटा था और उस पर दो बच्चे हैं। खुदखुशी करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.