छपरा, जुलाई 6 -- इसुआपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुली गांव के उधो तिवारी के 35 वर्षीय पुत्र अमरनाथ तिवारी ने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली जिससे वह बुरी तरह झूलस गया। आनन फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का कारण स्पष्ट नहीं चल पा रहा है। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री अब अनाथ हो गए हैं। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। झुलसने के बाद उसका इलाज चल रहा था। रविवार को उसने दम तोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.