कौशाम्बी, जनवरी 13 -- कोतवाली क्षेत्र के ओसा गांव की अंशू देवी ने बताया कि सोमवार सुबह पारिवारिक बातों को लेकर पति दिनेश कुमार उसे गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर घायल महिला का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...