छपरा, जनवरी 29 -- दाउदपुर थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव की घटना पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहन जांच में जुटी दाउदपुर (मांझी)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव में बुधवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां 26 वर्षीय युवक विशाल कुमार ने अपने ही घर के कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बांके लाल प्रसाद के इकलौते पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गुरुवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार, बुधवार शाम भोजन के लिए मां विमल देवी जब बेटे को बुलाने उसके कमरे में गईं तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांककर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.