मेरठ, जनवरी 31 -- सरधना। भामोरी गांव निवासी एक युवक ने सरधना के एक स्कूल से जुड़े कुछ लोगों पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। युवक के अनुसार उन लोगों ने कुछ दस्तावेजों पर उससे हस्ताक्षर भी कराए हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसएसपी से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। संजय कुमार पुत्र महेंद्र सिंह ने बताया कि वह वर्ष 2018 से दिसंबर 2023 तक वह सरधना के एक स्कूल में चौकीदार रहा। आरोप है कि स्कूल से जुड़े कुछ लोगों ने पहले उसे प्रलोभन देकर स्कूल के मुख्य द्वार पर कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करा लिए। बाद में उसकी जानकारी और सहमति के बिना उसके नाम से कथित तौर पर फर्जी कागजात तैयार कर दिए गए। आरोप है कि उसके बाद से ही उस पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया जाने लगा। विरोध करने पर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। आरोप लगाया कि 23 जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.