शाहजहांपुर, फरवरी 4 -- क्षेत्र के नगला बनवारी गांव निवासी अरुण सिंह ने कुछ लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित ने तहरीर देते हुए बताया कि 31 जनवरी अपने खेत पर था। तभी गाँव के कुछ लोग आए और उसका फोन छीन लिया। बापस मागा तो गालियां देते हुये मारपीट की। मौके पर पहुंचकर व्यक्ति ने उसे बचाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस में जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...