नोएडा, फरवरी 4 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-31 के ए ब्लॉक में बुधवार तड़के युवक ने सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दो और कारों को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही मिनट में तीनों गाड़ियां धू-धू कर जल गईं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लोगों ने मानसिक रूप से कमजोर एक युवक पर जानबूझकर कार में आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि निठारी गांव निवासी शोएब नाम के युवक ने एक कार में आग लगाई थी। वह मानसिक रूप से बीमार है। पूछताछ में पता चला कि युवक ने माचिस की जलती हुई तीली एक कार पर फेंक दी थी। इसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया और पास में खड़ी अन्य दो कारें भी जलने लगीं। कुछ स्थानीय लोगों का कहना था कि यह घटना किसी ...