बरेली, जनवरी 12 -- हाफिजगंज। थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक रील वायरल हो रही थी, जिसमें एक लड़का अवैध तमंचा लेकर नाच रहा था। जांच में उक्त लड़के की पहचान आशीष कुमार निवासी ग्राम हरहरपुर मटकली थाना हाफिजगंज के रूप में हुई। रविवार को पुलिस ने आशीष कुमार भौआ नंगला जाने वाले कच्चे रास्ते पर तिराहे के पास से अवैध तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आशीष ने पूछताछ में बताया कि उसने करीब पांच महीने पहले फतेहगंज पश्चिमी में सनी उर्फ भूरा उर्फ प्रमोद निवासी थाना फतेहगंज से पांच हजार रुपये में तमंचा खरीदा था। इसके 1500 रुपये क्यूआर कोड से दिये थे। उससे अगले दिन 3500 रुपये उसके नंबर पर फोन पे के माध्यम से दिए थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने सनी उर्फ भूरा निवासी फतेहगंज पश्चिमी की निशादेही पर एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.