अमरोहा, फरवरी 15 -- गजरौला, संवाददाता। शहर के मोहल्ला मानसरोवर में शनिवार रात एक युवक ने डिलीवरी ब्वॉय को मारपीट कर घायल कर दिया। मोबाइल और रुपये भी छीन लिए। डिलीवरी कंपनी संचालक ने पुलिस को तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला जवाहर नगर में एक डिलीवरी कंपनी संचालित है। यहां से उपभोक्ताओं के घरों तक खाद्य वस्तुओं के अलावा अन्य जरूरत का सामान डिलीवर किया जाता है। बताया जाता है कि शनिवार रात मोहल्ला मानसरोवर निवासी एक युवक ने कंपनी की एप पर खाने का आर्डर दिया था। लेकिन डिलीवरी में कुछ देरी हो गई। इसके बाद डिलीवरी ब्वॉय अनूप जब डिलीवरी करने पहुंचा तो आरोप है कि आर्डर करने वाले युवक ने उसके साथ गाली-गलौज कर दी। डिलीवरी ब्वॉय ने विरोध जताया तो आरोपी ने उसका मोबाइल और 1500 रुपये भी छीन लिए व जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.