गोरखपुर, फरवरी 3 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखनाथ थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी में सोमवार सुबह युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम उठाने से पहले उसने अपने मोबाइल फोन से जहर खाते हुए करीब दो मिनट का एक वीडियो भी बनाया। आसपास के लोगों ने सड़क किनारे युवक को गिरा देख गोरखनाथ पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजवा दिया। युवक के कंधे पर एक बैग लटका हुआ था। बैग की तलाशी लेने पर आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान बलिया जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र के चकहवसापुर निवासी कार्तिक यादव उर्फ अभिषेक यादव (25) के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिया है। घटनास्थल से एक दवा का रैपर भी बरामद हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिषेक यादव तिवारीपुर थाना क्षेत्र में छेड़खानी के...