गुमला, अक्टूबर 13 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के खोरा पतरा टोली निवासी 25 वर्षीय कार्तिक उरांव ने रविवार सुबह कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना सुबह लगभग 9 बजे हुई। कीटनाशक सेवन के बाद युवक की तबियत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने तत्काल उसे सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार कार्तिक उरांव मजदूरी करता था और पिछले दो दिनों से मानसिक तनाव में था। इसी दौरान उसने घर में रखे धान में छिड़काव वाले कीटनाशक का सेवन कर लिया। परिजन उसकी बिगड़ी मानसिक स्थिति के कारण तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...