बदायूं, मार्च 16 -- युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत से परिवार सदमे में है, वहीं इलाके में शोक की लहर है। मामला सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के अम्बे कॉलोनी का है। यहां के रहने वाले राज शर्मा उर्फ दीपक 32 वर्ष पुत्र राजवीर शर्मा ने संदिग्ध परिस्थितियों जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिवार के लोगों को इसकी जानकारी शनिवार दोपहर करीब तीन बजे हुई, जिसके बाद वे तत्काल उन्हें निजी अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें बरेली रेफर कर दिया। जहां बरेली ले जाते समय राज शर्मा उर्फ दीपक की मौत हो गई। इसके बाद परिवार में कोहराम मच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.