बिहारशरीफ, फरवरी 8 -- युवक ने चूहा मारने वाली दवा खायी, चल रहा इलाज चेवाड़ा, निज संवाददाता । नगर पंचायत के आजाद मोहल्ला निवासी जालो यादव का 20 वर्षीय पुत्र अखिलेश यादव ने चूहा मारने वाली दवा खाकर अत्महत्या का प्रयास किया। परिजन उसे इलाज के लिये शेखपुरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने बताया कि घरेलू विवाद में युवक ने यह कदम उठाया है। इलाज के बाद उसकी तबीयत में सुधार हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...