कानपुर, जनवरी 6 -- कानपुर देहात। सट्टी थाना क्षेत्र के क्योंटरा गांव में रहने वाले एक युवक ने सोमवार रात में घरले विवाद के चलते तनाव में घर के अंदर फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। क्योंटरा गांव के रहने वाले चालीस साल के चतुरसिंह का पत्नी त्प्ती से मुकदमा चल रहा है। इसके चलते पिछले पांच साल से उनकी पत्नी व बच्चे दीपक व उपासना मौजूदा समय में रोहिणी औरैया में निवास कर रही है। इससे वह तनाव में रह रहा था। सोमवार रात में चतुरसिंह ने घर के अंदर बरामदे में छत के कुंड़े से फांसी लगा ली। इससे उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही उनके घर में कोहराम मच गया। बेटे की मौत से उनकी मां सुखदेवी बदहवास हो गई। जबकि भाई म...